क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिला के गायघाट प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा वर्करों के रहने एवं बैठने के लिए कोई व्यवस्था नही है, साथ ही उनको मानदेय ससमय नहीं दिया जाता है, यदि हाँ तो सरकार, गायघाट स्वास्थ्य केंद्रों की उच्चस्तरीय जांच कराकर शीघ्र सुव्यवस्थित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?