क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1- यह बात सही हैं कि मुजफ्फरपुर जिलार्न्तगत गायघाट विधान सभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गायघाट में स्वीकृत पदों के विरूद्ध नाममात्र चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति तथा स्त्री रोग चिकित्सक नहीं रहने के कारण प्रसव एवं स्त्री रोग संबंधी उपचार हेतु कठिनाई होती है;2- क्या यह बात सही है कि उक्त केन्द्र में जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के दौरान निःशुल्क भोजन विगत दो वर्षो से नहीं दिये जाने के कारण महिला मरीजों में काफी आक्रोश है ;3- यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक मरीजों की संख्या के दृष्टिकोण से उक्त केन्द्र में मानक के अनुसार चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कराने तथा महिलाओं को प्रसव के दौरान निःशुल्क भोजन को ससमय दिये जाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?