क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:–1.क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट एवं बंदरा प्रखंड के पंचायतों में हमेशा ट्रांसफार्मर जल जाता है लेकिन ट्रांसफॉर्मर जल्द नहीं बदला जाता है, जिसके वजह से काफी दिनों तक लोग बिजली की समस्या से जूझते है और अंधकार में रहते है। ;(2) क्या यह बात सही है कि जब जनता की मांग पर जब जिला के कार्यपालक अभियंता और जिलाधिकारी से बात की जाती है तो बोलते हैं कि उनके हाथ में नहीं है ये पटना से स्वीकृत होकर आएगा ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ट्रांसफॉर्मर बदलने का विचार रखती हैं, यदि हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?