क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि,1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीतहाँ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना द्वारा रिश्वत मागने एवं अन्य अनियमित्ता के आरोप में FIR संख्या 65/25, दिनांक-22/08/2025 दर्ज की गई है ;2. क्या यह बात सही है प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद, जिला चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) द्वारा अभी तक उक्त प्रभारी के पद से नहीं हटाया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के दोषी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पद से हटाते हुए कार्रवाई कराने का विचार रखती है. यदि हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?