क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा-2 प्रखंड के मदनपुर से पनियाहवा तक पथ (सड़क) निर्माण का कार्य किया जाना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क का मार्ग वन विभाग के जंगल से होकर गुजरने के कारण, वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अप्राप्त रहने की वजह से निर्माण कार्य बहुत दिनों से बाधित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त पथ का निर्माण कार्य को पूरा कराने हेतु वन विभाग से NOC प्राप्त करने का विचार रखती है? हाँ, तो कब तक, नही, तो क्यों ?