क्या मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गतझारखंडी बाबा मंदिर के समक्ष वन विभाग द्वारा कई वर्ष पूर्व पार्क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया था, किन्तु अब तक उक्त पार्क का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है;(2) क्या यह बात सही है कि झारखंडी बाबा मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल है तथा पार्क का निर्माण अधूरा रहने के कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को अपेक्षित सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पार्क का नाम "शिव-पार्वती पार्क" रखते हुए उसका सौंदर्यीकरण, आधुनिकीकरण एवं शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक नहीं, तो क्यों ?