क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र के डेहरी-डालमियानगर में एक भी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की नहीं है, जिसके कारण आसपास के लाखों लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा एवं मेडिकल शिक्षा के लिए पटना, वाराणसी तथा अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है;2. क्या यह बात भी सही है कि डालमियानगर के मथुरापुर में बिहार राज्य आवास बोर्ड की पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जहाँ मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध शिक्षण अस्पताल की स्थापना की जा सकती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार जनहित में मथुरापुर, डालमियानगर स्थित उपलब्ध भूमि पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक,नहीं तो क्यों ?