क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत डेहरी नगर में स्टेशन रोड के सामने मोहन बीगहा, न्यू एरिया होते हुये पालीरोड तक जाने वाले नाला निर्माण हेतु पूर्व में कई बार निविदा (टेंडर) निकाला गया तथा इस मद में राशि की निकासी भी गई, किन्तु आज तक नाला निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या है जिससे आम नागरिकों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त नाला का निर्माण कार्य को पूर्ण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?