Back to Legislative Questions Repository
Q.No 290Starred Question Listed

प्रशासनिक स्वीकृति

श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह (212) (डिहरी ) जल संसाधन विभाग 22 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के डेहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ीगोला प्रखंड में बक्सर कैनाल से निकलने वाली बाहा, जो ग्राम सलैया की ओर जाती है, के माध्यम से दर्जनों गाँवों के हजारों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है, किन्तु वर्षों से सफाई एवं रखरखाव तथा पक्कीकरण एवं दोनों तटबंधों का ऊँचाईकरण नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा बरसात के समय जलभराव एवं कटाव की समस्या उत्पन्न होती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त बाहा की सफाई, पक्कीकरण एवं तटबंधों के ऊँचाईकरण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर कबतक कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
22 जुलाई, 2026
Member
श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह (212) (डिहरी )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
RAJEEV RANJAN SINGH Allias Sonu Singh (212)
RAJEEV RANJAN SINGH Allias Sonu Singh (212)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Dehri-Rohtas (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Pakadia Thaman Zone- Akoti Gola, Vic Rohtas (Bihar)