क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अन्तर्गत डेहरी नगर में चुना भट्ठा चौक से डेहरी स्टेशन रोड होते हुए पाली रोड, कर्पूरी चौक मुख्य बाजार होते हुए डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक तक जाने वाला मार्ग अत्यधिक व्यस्त एवं संकरा होने के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यवसायियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त मार्ग का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?