क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अन्तर्गत डेहरी नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर करोड़ों की बजट राशि से एल ई डी स्क्रीन लगाई गयी है जो लगने के कुछ दिनों बाद ही खराब अथवा बन्द पड़ने लगे है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त एल ई डी स्क्रीन पर विभिन्न कम्पनियों के प्रचार प्रसार कार्य से सरकार को राजस्व की प्राप्ति होनी थी जो इन घटिया किस्म के एलईडी स्क्रीन के खराब हो जाने के कारण प्रभावित हो रहा है;3. यदि उपर्युक्त खण्ड के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त घटिया एल ई डी स्क्रीन की जांच कराकर इसमें सम्मिलित दोषी कंपनियां एवं सरकारी पदाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?