क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—(1) क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलान्तर्गत अतरी विधानसभा क्षेत्र की नैली पईन वर्तमान में लगभग मृतप्राय हो चुकी है तथा फल्गु नदी का जलस्तर नीचे चले जाने से उसमें प्राकृतिक जल प्रवाह बाधित हो गया है, जिसके कारण सिंचाई, भू-जल स्तर एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा हजारों एकड़ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है; यदि हाँ तो सरकार नैली पइन सहित फल्गु नदी से निकली अन्य पइनों के स्थायी पुनर्जीवन हेतु बिथो के समीप फल्गु नदी पर बीयर बांध (बैराज) के निर्माण तथा नैली पईन के मुहाने के गहरीकरण एवं अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?