क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की:-अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा प्रखंड के तेतर पंचायत में स्थित तेतर डैम प्राकृतिक सौंदर्य, जलस्रोत एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है इसके बावजूद भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया गया है तथा इस डैम के आसपास सड़क, प्रकाश बैठने की सुविधा, सुरक्षा, नाव विहार एवं पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाओं का अभाव है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?