क्या मंत्री, विधि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड अंतर्गत बराही पंचायत के सहसराम गाँव में एक प्राचीन महादेव मठ अवस्थित है,2. क्या यह बात सही है कि हजारों की संख्या में वहाँ श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते है जिनके ठहरने के लिये कोई भवन नहीं है एवं अन्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मठ के प्रागंण में श्रद्धालुओं को सुविधा हेतु भवन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?