क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत पिपरा प्रखंड के कैलाशपुरी शिव मंदिर, माँ विषहाय मंदिर जोल्हनियाँ पंचायत पथय उत्तर तथा बुलन्दी स्थान अमहा, पिपरा धार्मिक स्थत है, जहाँ नाग पंचमी एवं माघ पूर्णिमा, विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त श्रद्धालुओं के उक्त स्थल पर विश्राम के लिये, पेयजल, शौचालय, स्नान घर आदि की समुचित व्यवस्था नही होने की वजह से श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के हित में उक्त स्थलों पर धर्मशाला, पंडाल एंव पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?