क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के प्रखण्ड किशनपुर अन्तर्गत अन्दौली से सुखासन जाने वाली सड़क में लोहे का पुराना पुल क्षतिग्रस्त हैं, तथा सिसौनी से राजपुर होते हुए बैरिया पलार रोड में राजपुर नहर पर निर्मित पुल टेड़ा, संकीर्ण एवं जर्जर स्थिति में है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़कों में निर्मित पुल काफी पुराना एवं जर्जर होने के कारण यातायात का गति हमेशा अवरूद्ध रहता है तथा हमेशा दुर्घटना होते रहता है;3 यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर सवीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुराने पुल की जगह नया आर0सी0सी0 पुल बनाने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक , नही तो क्यों ?