क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के पिपरा विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत सुपौल प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय (10+2) लाउढ़ एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय वीणा अन्दौली तथा पिपरा प्रखण्ड के सत्यदेव उच्च मा0वि0 पिपरा में भवन का अभाव है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त तीनों विद्यालय में पर्याप्त वर्ग कक्ष नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है, उच्च मा0वि0 लाउढ़ में वर्ग-1 से 08 तक के लिए मात्र-06 कमरें तथा वर्ग-09 से 12 तक के लिए मात्र-02 कमरे है जबकि छात्रों की संख्या-950 एवं शिक्षकों की संख्या-32 है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त सभी विद्यालयों में भवन निर्माण कराने विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?