क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-यह बात सही है कि सुपौल जिला के पिपरा विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत सुपौल प्रखंड के ग्राम पंचायत अमहा में पशु अस्पताल नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र के पशुपालको को अपने मवेशियों की स्वास्थ्य जाँच तथा ईलाज कराने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पंचायत के ग्राम अमहा में प्रथमवर्गीय या अन्य पशु अस्पताल खोलने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?