क्या मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि नवादा जिला में दुग्ध उत्पादक गाय एवं भैंस पालकर काफी मात्रा में दुग्ध उत्पादन करते हैं ;2.क्या यह बात सही है कि नवादा जिला में दुग्ध डेयरी का प्लांट नहीं रहने के कारण नवादा जिला का दुग्ध शीतलीकरण कर गया जी या नालंदा डेयरी को भेजा जाता है, जिसके कारण दुग्ध उत्पादकों को दूध की सही कीमत नहीं मिल पाती है; जबकि प्रखण्ड वारिसलीगंज में दुग्ध डेयरी बनाने के लिए बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध हैं ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार नवादा जिला के प्रखंड वारिसलीगंज में दुग्ध डेयरी का प्लांट स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?