क्या मंत्री, डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बेतिया सदर प्रखण्ड में अनुमंडल पशु अस्पताल तथा जिला संसाधन सह प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण का शिलान्यास 11 माह पूर्व किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया जा रहा है, एवं धीमी गति से किया जा रहा है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो क्या सरकार उक्त पशु अस्पताल एवं प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण प्राक्कलन के गुणवत्ता की जांच ससमय कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?