क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है, कि प० चम्पारण जिलान्तर्गत बेतिया नगर निगम में के0 आर0 संत जेविर्यस स्कूल से नहर तक एवं सुप्रिया रोड से कमलनाथ नगर जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है जो मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत रहने के बाबजूद अबतक निर्माण नहीं होने के कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार जनहित में उल्लेखित सड़कों का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?