क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:—(1) क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया नगर पंचायत द्वारा चलंत शौचालयों की मरम्मत के नाम पर षष्टम् वित्त आयोग मद से पाँच लाख चौहत्तर हजार एक सौ अड़तीस रुपये का भुगतान किया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि चनपटिया नगर पंचायत द्वारा पिछले दो वर्षों में सफाई, शौचालय, कचरा प्रबंधन एवं अन्य विभिन्न संसाधनों की खरीद पर अत्यधिक राशि की निकासी की गयी है ;(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त मरम्मत कार्य, भुगतान की वैधता एवं पिछले दो वर्षों में की गई समस्त खरीदारी की उच्चस्तरीय जाँच कराने का विचार रखती है; नहीं, तो क्यों?