क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना नगर निगम में कार्यरत कर संग्राहकों का दिनांक 16.12.2009 से 24.05.2018 तक (कुल 101 माह) के मानदेय / पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनको आर्थिक क्षति पहुँचती है, तो सरकार कब तक उक्त कर्मियों का मानदेय भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?