क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा गांधी मैदान पीएमसीएच-युनिवर्सिटी रूट के लाईन-2 में अशोक राजपथ, पीएमसीएच यंग मेंस इंस्टिट्यूट के नीचे से सुरंग बनाने हेतु बड़े-बड़े मशीन द्वारा मिट्टी काटने से उत्पन्न हुयी कंपन के कारण बिहार यंग मेन्स इंस्टिट्यूट का भवन एवं आर्क में बड़ा दरार (क्रैक) आ जाने के कारण मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के अभिंयताओं द्वारा उक्त भवन में 03 जगह क्लिप मारा गया है, जिससे ज्ञात होता है कि उक्त भवन के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी निगम को है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त भवन के नव निर्माण कराने हेतु पटना मेट्रो रेल निगम को निर्देशित करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?