क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि राज्य में अंगदान करने के प्रति खासकर नेत्रदान के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है, परन्तु बिहार के अधिकांश जिलों में नेत्र बैंक (Eye Bank) / नेत्रदान केन्द्र (Eye Retrieval Centre) उपलब्ध नहीं रहने के कारण नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया का समय पर संग्रहण एवं प्रत्यारोपण प्रभावित होता है, यदि हाँ तो सरकार बिहार के सभी जिला अस्पतालों में नेत्र बैंक (Eye Bank) या नेत्रदान केन्द्र (Eye Retrieval Centre) स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?