क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही हैं कि पटना जिला के पटना नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित राजकीय प्रेस मध्य विद्यालय कंटाही घाट, जार्ज मध्य विद्यालय सहित अन्य भवनहीन एवं भूमिहीन प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय किसी अन्य भवनयुक्त विद्यालय में संचालित हो रहे है, यदि हाँ तो उक्त विद्यालय को अपनी भूमि चिन्हित कर उस पर अपना भवन बनाने का सरकार की क्या कार्य योजना है ?