क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत पटना मेट्रो रेल डिपो निर्माण हेतु मौजा-रानीपुर, थाना नं0-01/19 के अन्तर्गत कुल-0.59 एकड़ भूमि का अधिग्रहण वर्ष 2021-22 में ही किया गया था, जिसका भुगतान अभी तक लंबित है। जबकि रैयतों द्वारा जिला भू-अर्जन कार्यालय को वांछित कागजात ससमय उपलब्ध कराया जा चुका है । यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त रैयतों को अधिगृहित भूमि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?