क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पटना नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित राजकीय प्रेस मध्य विद्यालय, कंटाही घाट के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लंबित है, जबकि भवन निर्माण हेतु राशि उपलब्ध है, साथ ही इसके निकट वित्त विभाग की परती भूमि उपलब्ध है, यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराते हुए विद्यालय का भवन कबतक निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?