क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र के वार्ड न०-17,20,21, 34,37, 39,40 एवं 41 में सालों भर घरेलू अपशिष्ट जल सड़क पर ही जमा रहता है, जिसके कारण उक्त क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है,यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वार्डो में जल निकासी का स्थायी व्यवस्था कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?