क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत सौर बाजार प्रखंड के अधीन SH-59 सोनवर्षा राज-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग स्थित भपटियाँ गाँव में वर्षा के दिनों में जल-जमाव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने हेतु नाला निर्माण का प्राक्कलन विभाग को समर्पित किया गया है तथा पैमाईश हेतु अंचलाधिकारी, सौर बाजार से मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सहरसा के पत्रांक-1053, दिनांक-04.08.2025 द्वारा अनुरोध किया गया है, परन्तु विभाग के द्वारा अबतक प्राक्कलन की स्वीकृति नहीं मिली है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित पथ को जल-जमाव से मुक्ति दिलाने हेतु नाला निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?