क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि 75 प्रतिशत से 80 प्रतिशत बिहार की जनसंख्या खेतों पर निर्भर करती है और 80-90 प्रतिशत लोग खेती करते हैं तथा बिहार की जी०एस०डी० पी० में खेती से 19 प्रतिशत-24 प्रतिशत का योगदान देती है फिर भी बिहार में मात्र तीन ही एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी है; यदि हाँ तो सरकार कब तक सहरसा जिला में 75 एकड़ में बसे मंडन भारती कृषि महाविद्यालय को कृषि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?