क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला के कंकड़बाग में डिफेंस कॉलोनी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन अत्यंत जर्जर है, जिसके कारण डॉक्टर, पारा मेडिकल कर्मी एवं मरीज भयाक्रांत रहते हैं, यदि हाँ, तो सरकार उक्त भवन का जीर्णोद्धार कब तक कराने का विचार रखती है ?