क्या मंत्री, सिविल विमानन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-i) क्या यह बात सही है कि राज्य में उड्डयन क्षेत्र को बढ़ावा देने और नागरिकों के बीच उड्डयन सुविधाओं की पहुँच बढ़ाने के लिए सिविल विमानन विभाग का स्वतंत्र रुप से गठन किया गया है;ii) क्या यह बात सही है कि राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में नीति निर्माण एवं नियामक कार्यानुभव रखने वाले सलाहकार का पद एक वर्ष से रिक्त होने के कारण नीति निर्माण, अवसंरचना विकास, यात्री एवं पर्यटन कनेक्टिविटी तथा कुशल और प्रभावी संचालन प्रभावित हो रहा है;iii) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार नागरिक उड्डयन विभाग में रिक्त सलाहकार के पद को कब तक भरने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?