क्या मंत्री, सिविल विमानन विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत सुअरा में कोई हवाई अड्डा नहीं है, जिससे रोहतास जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हवाई यात्रा हेतु पटना अथवा वाराणसी जाना पड़ता है, जो काफी दूर है जो समय और धन दोनों की दृष्टि से अत्यंत असुविधाजनक है, यदि हाँ, तो क्या सरकार कब उक्त सुअरा हवाई अड्डा को विकसित कर नियमित हवाई सेवा प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?