क्या मंत्री, सिविल विमानन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि इंडिया टूरिजम डाटा रिपोर्ट 2025 के अनुसार वर्ष 2024 में गयाजी हवाई अड्डे पर कुल 47,500 विदेशी पर्यटक आये थे जो कालीकट, कोयंबटूर, लखनऊ, पुणे, मदुरै जैसे हवाई अड्डे पर आने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या से अधिक है;2. क्या यह बात सही है कि गयाजी हवाई अड्डा का छोटा रनवे होने के कारण अधिकांश विदेशी पर्यटक पहले लखनऊ या वाराणसी हवाई अड्डे पर उतरते है, फिर गयाजी उतरते है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक गयाजी में हवाई अड्डे के रनवे को बड़ा करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?