क्या मंत्री, सिविल विमानन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर में एक भी हवाई अड्डा नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर को आधुनिक सैटेलाईट टाउनशिप/ग्रीनफील्ड टाउनशिप के रूप में विकसित करने के सूची में शामिल किया गया हैं;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारत्मक है तो सरकार सोनपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कबतक बनाने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?