क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित माँ अम्बिका भवानी मंदिर राज्य के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर है, जिसके दर्शन एवं पूजन हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां आगमन होता है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक माँ अम्बिका भवानी मंदिर में अम्बिका महोत्सव का आयोजन प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?