क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न विभागों, जिलों एवं स्थानीय प्राधिकारों से पृथक-पृथक अनुमति प्राप्त करनी पड़ती है, जिससे शूटिंग प्रक्रिया जटिल एवं विलंबकारी हो जाती है ;2. क्या यह बात सही है कि बिहार में फिल्मों, वेब सीरीज, वृत्तचित्रों एवं अन्य ऑडियो-विजुअल परियोजनाओं की शूटिंग हेतु एकीकृत “वन विंडो फिल्म शूटिंग परमिशन सिस्टम” स्थापित करने की सरकारी योजना है एवं घोषणा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा सभी आवश्यक अनुमतियाँ एक ही मंच से उपलब्ध कराने हेतु कौनसा कदम उठाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?