Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2497Starred Question Listed

भू-स्वामी का नाम दर्ज  करना

श्री राहुल कुमार सिंह (201) (डुमराँव) राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग 26 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के डुमरांव पालिका के करीब 60 प्रतिशत जमीन सर्वे 1989 के खातियान के भू स्वामी के कॉलम में अनाबाद बिहार सरकार एवं अधिकारक के कॉलम मूल रैयत के वंशज का नाम दर्ज है, जबकि पुराने नगर पालिका सर्वे 1911-12 के खातियान में मूल रैयत का नाम दर्ज है, जिससे आम जनता को कठिनाई हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त आधार पर वर्ष 2018 तक दाखिल-खारिज किया गया है, ऑनलाईन प्रक्रिया होने के बाद दाखिल खारिज, रसीद और एल० पी०सी० नहीं बन रहा है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक इस त्रुटि को सुधारते हुए अनाबाद बिहार सरकार को हटा कर भू-स्वामी का नाम दर्ज करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
26 फरवरी 2026
Member
श्री राहुल कुमार सिंह (201) (डुमराँव)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार विभाग
MLA Profile
RAHUL KUMAR SINGH (201)
RAHUL KUMAR SINGH (201)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Dumraon-Buxar (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Dharauli, Post- Dharauli, Thana- Bagengola, District- Buxar, Bihar, Pin- 802134