क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के डुमरांव अनुमण्डल अन्तर्गत एक भी स्टेट ऑफ द आर्ट क्रिकेट स्टेडियम नहीं है ;2. क्या यह बात सही है कि राज हाईस्कूल डुमरॉव में बहुत बड़ा मैदान है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार राज हाई स्कूल डुमरॉव के फील्ड में एक आधुनिक स्टेडियम और उत्कृष्टता केन्द्र एवं खेल अकादमी बनाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?