क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:- क्या यह बात सही है कि भभुआ जिला के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड-दुर्गावती एवं नुआँव में खेल स्टेडियम नहीं रहने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त दोनों प्रखंडों में एक-एक स्टेडियम का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती हैं, नहीं तो क्यों ?