क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अन्तर्गत बहुअरा पम्प कैनाल की मोटर पंखी 1991 में, लरमा पम्प कैनाल की मोटर पंखी 1997, विश्वकर्मा पम्प कैनाल की मोटर पंखी 2001 मे ही लगा है, जो अत्यधिक पुरानी होने से बार बार खराब हो जाती है, जिसके कारण किसानों के खेतों की सिचाई मे बाधा उत्पन्न होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पम्प कैनालों की मोटर एवं पंखी कबतक बदलकर नयी लगाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?