क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि रामगढ विधानसभा अन्तर्गत रेफरल अस्पताल रामगढ में डाक्टरों के 13 पद स्वीकृत के विरुद्ध 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती मे 13 पद स्वीकृत के विरुद्ध एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुऑव मे 11स्वीकृत पद के विरुद्ध 3 डॉक्टर कार्यरत है;2.क्या यह बात सही है कि रेफरल अस्पताल रामगढ के चिकित्सा प्रभारी जो होम्योपैथ के डॉक्टर है, और प्रखंड नुऑव मे प्रतिनियुक्त है, जो प्रतिनियुक्ति पर विगत 12 साल से अधिक समय से रेफरल अस्पताल रामगढ के प्रभारी है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार रेफरल अस्पताल, रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुऑव में डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति करने एवं रेफरल अस्पताल रामगढ का 12 साल से प्रभारी बने होम्योपैथ के डॉक्टर को हटाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक एवं नहीं तो क्यो?