क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि चौसा मोहनियाॅ रोड NH319A रामगढ़ बाजार के बिचों बिच गुजरता है जिस पर अत्यधिक तादाद में भारी वाहन गुजरते है;2. क्या यह बात सही है कि अत्यधिक बड़े वाहनों के गुजरने से कैमूर जिला के रामगढ़ बाजार मे हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है साथ ही जाम लगने के कारण एम्बुलेंस, स्कूल वाहन एवं राहगीरो को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदी उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है; तो क्या सरकार रामगढ़ बाजार में चौसा मोहनियाॅ रोड NH319A पर ओवरब्रिज बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यो ?