क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किक्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत छातापुर विधानसभा क्षेत्र में आजतक किसी भी प्रकार का राजकीय खेल स्टेडियम/खेल परिसर उपलब्ध नहीं है, जिससे क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों को खेल अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं हेतु अन्य जिलों में जाना पड़ता है;यदि हां तो सरकार उक्त विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती हैं नहीं तो क्यों?