क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:1. क्या यह बात सही है कि वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल जिला सुपौल में लंबे समय से महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण महिलाओं को ईलाज हेतु लगभग 30 किलोमीटर दूर सिमराही, सुपौल अथवा नेपाल जाना पड़ता है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड जांच सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं होने तथा ड्रेसर (Dresser) का पद रिक्त रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को प्राथमिक उपचार दिए बिना ही रेफर कर दिया जाता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त अस्पताल में समुचित सुविधा उपलब्ध कराते हुए ड्रेसर के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?