क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केंद्र, साहेवान, जिला सुपौल का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है,2. क्या यह बात सही है कि वर्षा ऋतु में उक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन में चारों ओर से पानी भर जाने के कारण पूरा भवन जलमग्न हो जाता है और स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होती हैं,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त केंद्र का नया भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?