क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने तथा खेल-कूद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के सकरदास तथा मानपुर प्रखंड के भुसुण्डा मैदान में आज तक स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त स्थानों पर स्टेडियम का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?