क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के वजीरगंज प्रखण्ड के भोजपुर से बनियाडीह पथ में लगभग 800 मीटर पथ निर्माण कार्य वन विभाग का क्षेत्र पड़ने के कारण अधुरा है, यदि हाँ, तो सरकार ग्रामीण कार्य विभाग एवं वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर उक्त 800 मीटर पथ निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?