क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत तरमा बाजार वजीरगंज थाना एवं फतेहपुर थाना से 12 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है;3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थल पर पुलिस चौकी बनाने का विचार रखती है ? हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?